indexhr.html
व्यक्तिगत विकास
 
उद्धरण
EHhr-marmmt.html
EH.html
!!!......एक बच्चा जन्म के वक्त बच्चा नहीं होता, तथापि यह तो उसको विरासत में मिलने वाले माहौल व् परिवेश से निर्धारित होता है| एक बच्चे को माता-पिता जितनी समझ जन्म से होती है| अत: माता-पिता उसको उस स्तर का मान के उसका विकास करें|......!!!
आप यहाँ हैं: दहलीज > व्यक्तिगत विकास > उद्धरण
हिन्दी उद्धरण

कुल 103
आचरण/व्यवहार/बर्ताव:

  1. अगर कोई आदर करने के लिए, आपको कोई वस्तु भेंट करे तो उसे लेने के लिए तुरंत तैयार न हो जाओ|

  2. किसी दूसरे की मीमांसा करते समय पहले अपने को उसकी उस परिस्थिति में ले जाना चाहिए, जिसमें पड़कर उसने वः आचरण किया था, तभी यथार्थ मीमांसा और निर्णय हो सकेगा|


संस्कृति/सभ्यता/सदाचार:

  1. मनुष्य के आचरण से उसके कुल का अनुमान लगता है| - चाणक्य

  2. भारत की एकता का मुख्य आधार है एक संस्कृति, जिसका उत्साह कभी नहीं टूटा। यही इसकी विशेषता है। भारतीय संस्कृति अक्षुण्ण है, क्योंकि भारतीय संस्कृति की धारा निरंतर बहती रही है और बहेगी।

  3. कोई भी संस्कृति जीवित नहीं रह सकती यदि वह अपने को अन्य से पृथक रखने का प्रयास करे|

  4. आधुनिकता की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारी संस्कृति विज्ञान जितनी प्रगति नहीं कर पाई है|

  5. आदमी या औरत की संस्कृति का पता इस बात से लगता है कि व्यक्ति झगड़े के समय कैसा आचरण करता है|

  6. आस्तिक भावना और ईश्वर में विश्वास भारतीय संस्कृति का मुख्य अंग है।

  7. हिंदू संस्कृति आध्यात्मिकता की अमर आधारशिला पर आधारित है|

  8. कुछ पाकर खो देने का डर, कुछ न पा सकने का भय, जिन्दगी की गाङी पटरी से उतर न जाए इन्ही छोटी-छोटी चिन्तओं के डर से घिरी रहती है जिन्दगी, लेकिन जिस वक्त हम ठान लेते हैं कुछ नया करने का तभी जन्म लेता है साहस।


मोहब्बत/प्यार/स्नेह/दुलार/शय:

  1. सबसे पाक (पवित्र) मोहब्बत वह है जिसे कभी प्रकट ना की जाए|


सफलता/उपलब्धि:

  1. शत्रु द्वारा की गई प्रशंसा सर्वोतम कीर्ति है| - टामस मूर

  2. मनुष्य को इतना ऊँचा उठ जाना चाहिए कि उसे सुख-दुःख में कोई फर्क ही महसूस न हो| - चाणक्य

  3. सम्पूर्ण ब्रह्मांड में हम जिस चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं उस चीज में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होती है| इसलिए आप जो होते देखना चाहते हैं उस पर केंद्रित करिए, उस बारे में बात करिए ना कि ऐसी चीजें जो आप नहीं चाहते हैं|

  4. निराशावादी व्यक्ति को हर अवसर में कठिनाइयां ही नजर आती हैं, जबकि एक आशावादी व्यक्ति हर कठिनाई में भी अवसरों की तलाश कर लेता है| - विंस्टन चर्चिल

  5. जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं|

  6. सफल व्यक्ति वही है जो सुबह उठकर पहले यह तय करता है कि आज उसे क्या-क्या काम करने है और रात तक वह उन सारे कामों को कई परेशानियों के बाद भी पूरा कर लेता है|

  7. दुनिया आपको मुफ्त में कुछ नहीं देती| सफलता जैसी बेशकीमती चीज तो बिलकुल नहीं| अतः सफलता का पकवान चखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी|

  8. अपनी असफलताओं को खुद पर हावी मत होने दो, बल्कि असफलताओं को ही अपनी सफलता की सीढी के रूप में इस्तेमाल करो|

  9. यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना ध्यान समस्या खोजने में नहीं समाधान खोजने में लगाइए|

  10. सफलता का कोई रहस्य नहीं है, वह केवल अत्यधिक परिश्रम चाहती है|

  11. जिस व्यक्ति में सफलता के लिए आशा और आत्मविश्वास है, वही व्यक्ति उच्च शिखर पर पहुंचते हैं|

  12. कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं|


ख़ुशी/सुख:

  1. पुस्तक प्रेमी सबसे अधिक धनी व् सुखी हैं| - बनारसी दास चतुर्वेदी

  2. आप अपनी आंख बंद करके ध्यान लगाएं और खुद से पूछे कि कौन सा काम करते समय आपको आनंद आता है| ऐसी कौन-सी दुनिया है, जो आपको बुलाती है| तभी तुम सही फैसला कर पाओगे|

  3. खुशी ही जीवन का अर्थ और उद्देश्य है, और मानव अस्तित्व का लक्ष्य और मनोरथ। - अरस्तू

  4. सुख बाहर से मिलने की चीज नहीं, मगर अहंकार छोड़े बगैर इसकी प्राप्ति भी होने वाली नहीं|

  5. जीवन के प्रति जिस व्यक्ति की कम से कम शिकायतें है, वही इस जगत में अधिक से अधिक सुखी है|

  6. प्रसन्नचित्त मनुष्य अधिक जीते हैं| - शेक्सपियर

  7. मेरी नजर में मेरा करीबी दोस्त कभी भी वृद्ध नहीं हो सकता| वह वैसा ही रहेगा जैसा मैंने उसे पहली बार देखा था, उसकी खुबसूरती वैसी ही दिखेगी जैसी मैंने पहली नजर में देखी थी| ~ विलियम शेक्सपियर

  8. कभी कभी बहुत छोटे छोटे निर्णय ही हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल देते हैं। ~ केरी रसैल

  9. हमें इतना तो पता है कि कुछ नया होगा, तो खुशी मिलेगी। असलियत में नया हमें अपने मन को करना होता है क्योंकि मन तो वही पुराने घिसे-पिटे ख्यालों में उलझा रहता है। जब मन पुराने ख्यालों को छोड़कर नए विचारों में आता है, तो खुश होता है। हम उलटा करते हैं। बदलना है मन को, बदलने लगते हैं वस्तुओं को।


दुःख/पीड़ा/क्लेश:

  1. जो व्यक्ति अपने-आप को दुखों से जुझाने के लिए तैयार नहीं करता उसे दुःख और भी अधिक पीड़ित करते हैं|


विश्वास/भरोसा/उम्मीद/आश:

  1. भगवान व् अपनी शक्ति के अतिरक्त किसी पर भरोसा मत करो|

  2. अहिंसा का अर्थ ईश्वर पर भरोसा करना है| - महात्मा गाँधी

  3. जब तक तुम स्वयं अपने में विश्वास नहीं करते, तब तक परमात्मा में तुम विश्वास नहीं कर सकते|

  4. पेड़ की शाखा पर बैठा पंछी कभी भी इसलिए नहीं डरता कि डाल हिल रही है, क्योंकि पंछी डाली में नहीं अपने पंखों पर भरोसा करता है|

  5. आत्मविश्वास हमारे उत्साह को जगाकर हमें जीवन में महान उपलब्धियों के मार्ग पर ले जाता है|

  6. आत्मविश्वास किसी भी कार्य के लिए आवश्यक तत्व है| क्योंकि एक बड़ी खाई को दो छोटी छलांगों में पार नहीं किया जा सकता|

  7. आत्मविश्वास के साथ आप गगन चूम सकते हैं और आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलिब्धयां भी पकड़ से परे हैं|

  8. अनुभूतियों के सरोवर में, आत्म-विश्वास के कमाल खिलते हैं|

  9. आत्मविश्वासी व्यक्ति अपने कार्य को पूरा करके ही छोड़ता है|

  10. आत्मविश्वास वह संबल है, जो रास्ते की हर बाधा को धराशायी कर सकता है|

  11. महान वह है जो दृढतम निश्चय के साथ सत्य का अनुसरण करता है|


तत्व:

  1. हवा की सायं-सायं एकाग्रता का साधन है|


मित्र/दोस्त/बन्धु/सखा:

  1. सच्चा मित्र वही है जो आपकी कमियों और बुराइयों को जानते हुए आपसे प्यार करता है|


क्रोध/गुस्सा/जलन/घृणा/नफरत:

  1. क्रोध और जोश में आकर बच्चों को कभी सजा मत दो|
आत्मिक सिद्धि/आध्यात्म:

  1. अपने श्वासों को बेकार खर्च मत होने दो, फिर तुम आत्मिक धन के धनी बनोगे|

  2. जो भगवान से डरता है, उससे सब डरते हैं|


लक्ष्य/मंजिल/उद्देश्य/समर्पण/इरादा:

  1. सफलता प्राप्ति के सात नियम: 1) परिश्रम, 2) लगन एवं निष्ठा, 3) त्याग, 4) आत्मविश्वास, 5) निर्भयता, 6) सहानुभूति, 7) प्रसन्नता-संतोष|

  2. उठो! जागो! तब तक आगे बढो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो| - स्वामी विवेकानंद

  3. किसी भी कार्य के लिए दोड़ना उचित नहीं, समय पर चल देना ही काफी है|

  4. इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे|

  5. आदमीं तारों को पकड़ने के लिए हाथ फैलाता है और अपने ही कदमों में उगे हुए फूलों को भूल जाता है| - जर्मी बैथेम

  6. किसी भी कार्य को खूबसूरती से करने के लिए, उसे स्वयं करना चाहिए| - नेपोलियन

  7. लक्ष्य प्राप्ति के लिये सहज प्रव‌्त्तियों को होम कर देना होता है|

  8. हानि क्या है, अवसर को चूकना|

  9. जब भी लक्ष्य तय करो, उसके लिए जुनूनी होना होगा| नाकामियों का आप पर नकारात्मक असर नहीं होना चाहिए| लक्ष्य को हासिल करने में कितना समय लग रहा है, उससे विचलित होने की जरुरत नहीं है|

  10. इच्छा को रानी बना लो या दासी|

  11. हमारा जीवन पक्षी है, केवल थोड़ी ही दूर तक उड़ सकता है, इसने पंख फैला दिए है, देखो, जल्दी से इसकी दिशा सोच लो|

  12. लक्ष्य जितना बड़ा होता है, उसका रास्ता भी उतना ही लंबा और बीहड़ होता है|

  13. अपने लक्ष्यों को पूरा होते देखने का सिद्धान्त जीवन के सभी क्षेत्रों में काम करता है|

  14. तुम्हारे बदले में गुरु साधना नहीं करेंगे| साधना तो तुमको स्वयं करनी पड़ेगी|

  15. महान बनने का मन्त्र - लग्न| - अलबर्ट आइन्स्टाईन

  16. ऐसा क्या है जिसे हम असल में चाहते हैं - यही वक्त है अपने अंदर एक दृष्टि पैदा करने का। अगर आप पर्याप्त गहराई से देखेंगे, तो आपकी सोच ही व्यापक सोच बन जाएगी। जीवन को जीने का यह सबसे सरल तरीका है।

  17. प्रगति तभी प्रगति है जब वह निरंतर हो|

  18. मनुष्य का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाना चाहिए कि उसने कितने दोस्त या दुश्मन बनाए हैं| ~ फ्रेंकलिन रूजवेल्ट


मन/दिल:

  1. मनुष्य को अंतिम श्वास तक मन पर विश्वास नहीं करना चाहिए, मन दगाबाज है|

  2. चंचल मन से सिद्धि दूर भागती है|

  3. मन से प्रभु के चरणों के पास रहना ही सच्चा उपवास है|

  4. अपने मन पर संयम रखकर जो योगाभ्यास नहीं कर सकते, उनके लिए भक्तिपूर्वक गुरु की सेवा करना ही एकमात्र उपाय है|


बुद्धि/दिमाग/अक्ल:

  1. बुद्धि की शक्ति, उसके प्रयोग में है विश्राम में नहीं| - अलेग्जेंडर पॉप


मेहनत/परिश्रम:

  1. जिस वस्तु को किस्मत नहीं प्राप्त कर सकती, उसे मेहनत प्राप्त कर लेती है, इसलिए केवल किस्मत पर निर्भर न रहो, मेहनत भी करो|


वैराग्य/ध्यान/योग:

  1. वैराग्य का अर्थ है आत्म त्याग और आत्म विजय| - अरविन्द


अवसर:

  1. कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयम से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा| और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढें|

  2. जो हानि हो चुकी है, उसके लिए शोक करना अधिक हानि को आमंत्रित करना है|

  3. समय और सागर की लहर किसी की प्रतीक्षा नहीं करती।

  4. मनुष्य के लिए जीवन में सफलता पाने का रहस्य है, हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना।

  5. यदि मनुष्य प्यास से मर जाए तो मर जाने के बाद उसे अमृत के सरोवर का भी क्या लाभ? यदि कोई मनुष्य अवसर पर चूक जाय, तो उसका पछताना निष्फल है।

  6. ऐसा न सोचो कि अवसर तुम्हारा दरवाजा दोबारा खटखटाएगा|

  7. कोई महान व्यक्ति अवसर की कमी की शिकायत कभी नहीं करता।

  8. किताबें मित्रों में सबसे शांत और स्थायी मित्र होती हैं; सलाहकारों में सबसे सुलभ और बुद्धिमान सलाहकार होती हैं, और शिक्षकों में सबसे धैर्यवान शिक्षक होती हैं|

  9. दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: वो जो काम करते हैं और वो जो श्रेय लेते हैं| पहले समूह में रहने की कोशिश करो, वहां बहुत कम प्रतिस्पर्धा है|

  10. नफरत करना आसान है, प्रेम करना मुश्किल| चीजें इसी तरह काम करती हैं| सारी अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता है, और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं|


साहस/लगन/हिम्मत/दृढ इच्छा शक्ति:

  1. लकीर के फकीर मत बनो, बल्कि अपने लिए स्वयं नया रास्ता तैयार करो|

  2. हिम्मत के समान कोई बलवान नहीं|

  3. खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है, जीवन नाम है, सदैव आगे बढ़ने की लगन का| - मुंशी प्रेमचंद

  4. मानव के सभी गुणों में साहस पहला गुण है, क्योंकि यह सभी गुणों की जिम्मेदारी लेता है| - चर्चिल

  5. यह संकल्प कर लें कि यह जोखिम लेने योग्य है, तो आपको तत्काल कर्म करने का साहस जुटा लेना चाहिए |

  6. सच्चा साहसी वह है, जो बड़ी से बड़ी विपत्ति को बुद्धिमत्तापूर्वक सह सकता है| - शेक्सपीयर

  7. हर परिस्थिति में शांत रहने वाला निश्चित ही शिखर को छुता है|

  8. साहस का अर्थ होता है यह पता होना कि किस बात से डरना नहीं चाहिए| - प्लेटो

  9. वह सच्चा साहसी है, जो कभी निराश नहीं होता|


स्वास्थ्य:

  1. हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शरीर को स्वस्थ्य रखें अन्यथा हम अपने मन को सक्षम और शुद्ध नहीं रख पाएंगे| - गौतम बुद्ध

  2. शीघ्र सोने और प्रात:काल जल्दी उठने वाला मानव अरोग्यवान,भाग्यवान और ज्ञानवान होता है| - जयशंकर प्रसाद

  3. जहां तक हो सके, निरन्तर हंसते रहो, यह सस्ती दवा है| - अज्ञात

  4. अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ, जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं| - साइरस

  5. प्रतिदिन एक सेव खाने से डॉक्टर की आवश्यकता नहीं होती| - अंग्रेजी कहावत

  6. स्वास्थ्य परिश्रम में है और श्रम के अलावा वहां तक पहुंचने का कोई दूसरा राजमार्ग नहीं| - वेन्डेल फिलप्स

  7. अच्छा मजाक आत्मा का स्वास्थ्य है, चिंता उसका विष| - स्टैनली


नीति/रणनीति/कौशल/कला/चाल/विधि:

  1. तजुर्बे ने शेरों को खामोश रहना सिखाया,
    क्योंकि दहाड़कर शिकार नही किया जाता।।

  2. किसी काम को करने से पहले सोचना अक्लमंदी है, काम करते वक्त सोचना होशियारी है तथा काम समाप्त होने पर सोचना बेवकूफी है| हाँ, काम होने पे उसका आकलन करना जरूरी है|

  3. परिश्रम तथा विधि से काम करने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता|


जय दादा नगर खेड़ा बड़ा बीर  


संग्रहकर्ता: पी. के. मलिक

प्रकाशन: निडाना हाइट्स

प्रकाशक: नि. हा. शो. प.

साझा-कीजिये
नि. हा. - बैनर एवं संदेश
“दहेज़ ना लें”
यह लिंग असमानता क्यों?
मानव सब्जी और पशु से लेकर रोज-मर्रा की वस्तु भी एक हाथ ले एक हाथ दे के नियम से लेता-देता है फिर शादियों में यह एक तरफ़ा क्यों और वो भी दोहरा, बेटी वाला बेटी भी दे और दहेज़ भी? आइये इस पुरुष प्रधानता और नारी भेदभाव को तिलांजली दें| - NH
 
“लाडो को लीड दें”
कन्या-भ्रूण हत्या ख़त्म हो!
कन्या के जन्म को नहीं स्वीकारने वाले को अपने पुत्र के लिए दुल्हन की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए| आक्रान्ता जा चुके हैं, आइये! अपनी औरतों के लिए अपने वैदिक काल का स्वर्णिम युग वापिस लायें| - NH
 
“परिवर्तन चला-चले”
चर्चा का चलन चलता रहे!
समय के साथ चलने और परिवर्तन के अनुरूप ढलने से ही सभ्यताएं कायम रहती हैं| - NH
© निडाना हाइट्स २०१२-१९